भिलाई। लायन्स क्लब भिलाई वामा में लायन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रीजन चेयरपर्सन एवं जोन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा का आयोजन किया गया। एमजे कालेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपयोगी वस्तुओं का हैम्पर भेंट किया गया। यह क्लब लायन्स क्लब की नवगठित इकाई है जिसे एमजे कालेज के स्टाफ द्वारा संचालित किया जाता है।












