भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॅालेज ऑफ एजूकेशन, आमदी नगर हुडको भिलाई में संविधान दिवस के अवसर पर छात्रों के द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने संविधान के बारे में विचारों की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. व्ही. सुजाता ने अपने उद्बोधन में संविधान की विस्तृत व्याख्या की इसके साथ ही उन्होंने अधिकारों तथा कर्तव्यों का भी स्पष्टीकरण किया और कहा कि संविधान के ज्ञान एवं जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक तत्व है।












