दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग के तत्वाधान में साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती का आयोजन किया गया। “मुक्तिबोध का रचना-संसार” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निधि ताम्रकार ने मुक्तिबोध की रचना-शैली पर प्रकाश डाला। एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की रानी साहू ने मुक्तिबोध का साहित्यिक-परिचय देते हुए उनकी कविताओं का वाचन किया।












