पेरिस। फ्रांस ने एक साल पहले ही अपने झंडे का रंग बदल दिया था पर इसकी तरफ दुनिया का ध्यान अब जाकर गया है। दुनिया का ध्यान इसकी तरफ तब गया जब राष्ट्रपति भवन की तरफ से इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदान की गई। हालांकि इससे पहले पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपित के संबोधन के दौरान भी रंगों की यह बदलाव दिखाई दिया था पर किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया था।












