दुर्ग। शासकीय डॉ वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी अंतर विश्वविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम की तरफ से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी एवं क्रीड़ा समिति के डॉ. के.एल. राठी, डॉ. सुचित्रा खोब्रागड़े ने छात्राओं को बधाई दी है।












