भिलाई। संतोष रूंगटा समूह आर-1 में बुधवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन संतोष रूंगटा ने राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता, और देश के संविधान का पालन करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।












