भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में आयोजित सुगम संगीत के 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का समापन हो गया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं स्व. बप्पी लहरी के पुण्य स्मरण में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि उस्ताद भी वाह! वाह!! कर उठे। देश विदेश में ख्यातिलब्ध संगीत शिल्पी पीटी उल्हासकुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।












