दुर्ग। यूनिसेफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से ब्लू ब्रिगेड फेस-।। कार्यक्रम संचालित है। इसके अंतर्गत युवा शक्ति पहल के सचिवालय के रूप में कार्य अंतर्गत युवा शक्ति के द्वारा “छत्तीसगढ़ की युवा नीति कैसी हो” विषय आधारित युवा संवाद पर एक दिवसीय कार्यशाला 21 फरवरी को होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित की गई।












