भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में आगामी वार्षिक परीक्षा से संबंधित शंकाओं के समाधान हेतु हेल्प डेस्क का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे दुर्गा प्रसाद राव एवं उपप्राचार्य डॉ अर्चना झा द्वारा किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए उनको परीक्षा की तैयारी में हो रही कठिनाइयों में मदद करना है।












