भिलाई। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना भिलाई नगर निगम क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इन स्टोर्स से कुछ ही महीनों में 50 लाख से अधिक की जेनेरिक दवाइयां बेची जा चुकी हैं। गुणवत्ता पूर्ण दवाइयां आधे से भी कम कीमत पर मिलने के कारण मरीजों को भी बड़ी राहत मिली है और वे मुख्यमंत्री का आभार मान रहे हैं.












