राजनांदगांव. कॉन्फ्लूएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, राजनांदगांव द्वारा विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर शिक्षा विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग बच्चो के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मनोकामना मनोविकास शाला राजनांदगांव एनजीओ मनोकामना सेवा समिति द्वारा संचालित दिव्यांग शाला है जहां विद्यार्थियों को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे वो अपनी देखभाल स्वयं कर सके।












