दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं ने वर्तमान में अध्ययनरत् छात्राओं के कौशल विकास की जवाबदारी ली है और इसके लिए उनके प्रयास प्रारंभ हो गए है। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने महाविद्यालय की उन पूर्व छात्राओं को जोड़ा जो रोजगार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कौशल दिखा रही है। हुनरमंद पूर्व छात्राएँ अब पढ़ रही छात्राओं को कौशल विकास का पाठ पढ़ा रही है।












