भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने जिला अस्पताल में आपात कालीन सेवाएं प्रदान कीं। दरअसल नर्सों की हड़ताल के कारण 12 अप्रैल को यहां सेवा एवं उपचार कार्य प्रभावित हो गया था। नर्सिंग स्टूडेंट्स की मदद से किसी तरह सेवा कार्यों को बहाल रखा जाना था। नर्सिंग स्टूडेन्ट्स ने तीनों शिफ्ट में अपनी सेवाएं देकर रोगियों को राहत पहुंचाई।












