भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति रूचि जागृत करने दुर्लभ पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें इनसाइक्लोपीडिया ऑफ एनिमल साइंस, द यूनिवर्स इन एक्सरे जैसी पुस्तकों को शामिल किया गया। प्रदर्शनी विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी उपयोगी साबित हुई।












