बेमेतरा। अक्षय तृतीया अक्ती पर्व प्रदेश सहित पूरे जिले में माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। आज जिले के विकासखंड साजा के ग्राम राखी के गौठान में माटी पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित कर धरती माता की रक्षा का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल कर रही है।












