खपरी, दुर्ग। देव संस्कृति काॅलेज आॅफ एजूकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी खपरी में नैक पीयर टीम का आगमन हुआ। पीयर टीम के चेयरमेन प्रो. सूर्यनारायण पंडा, चंडीगढ़, प्रो. मन्तुम कुमार सिंह, हजारीबाग एवं प्रो. ज्योति पाटिल, नागपुर से थी। टीम ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्राचार्य एवं विभाग प्रमुखों का प्रजेन्टेशन देखा तथा विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया।












