चेन्नई. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ने एक अनूठी पहल की है. कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के फैकल्टी ने एक पोर्टल बनाया है जिसे कोई भी एक्सेस कर सकता है। पोर्टल- nsm.iitm.ac.in/cse/ पर उपलब्ध कोर्स प्रोग्रामिंग, डेटा संरचना, कंप्यूटर संगठन और एल्गोरिदम पर आधारित है. प्रत्येक कोर्स में IIT मद्रास में छात्रों को पढ़ाए गए लाइव लेक्चर की YouTube रिकॉर्डिंग है.












