भिलाई। श्री स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यायलय में पात्रा लिमिटेड ने कैम्पस प्लेसमेट का आयोजन किया। पात्रा लिमिटेड में प्रक्रिया कार्यप्रबंधक ट्रेनी पद के लिए आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट में 82 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 42 विद्यार्थियों का चयन एचआर राउंड के लिए हुआ। फाइनल राउंड में 31 अभ्यर्थियों का चयन कंपनी ने किया है। कैम्पस प्लेसमेट में पात्रा लिमिटेड से विरिष्ठ कार्यप्रबंधक मानव संसाधन विकास नाथ त्रिपाठी उपस्थित हुये।












