भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई और ओमेगा फायनेंस, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायो के पैतीस विद्यार्थियो ने भाग लिया। कैम्पस सेलेक्सन दो चरण में संपन्न हुआ सर्वप्रथम कम्पनी के टीम ने कम्पनी के कार्यकलापों की विस्तार से जानकारी दी उसके बाद पहले चरण में लिखित परीक्षा लिया गया जिसमें अठारह सफल विद्यार्थियों का चयन द्वितीय चरण हेतु किया गया।












