Hemchand Yadav University

Environment exams to be objective

दुर्ग. हेमचंद यादव विष्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मार्च माह में आयोजित होने वाली मुख्य वार्षिक परीक्षा के स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं जैसे- बीएससी, बीए, बीकाॅम तथा बीसीए की पर्यावरण अध्ययन एवं मानव अधिकार विषय की परीक्षा थ्योरी के स्थान पर 75 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी. प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा. यह जानकारी देते हुए परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति से विश्वविद्यालय को अनुमोदन प्राप्त हो चुका हैं. यह वस्तुनिष्ठ परीक्षा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से ओएमआर शीट पर होगी.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *