भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक मिल्स एमएम गदरे के निर्देश पर रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल फिनिशिंग क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस के क्षत्री, महाप्रबंधक इंचार्ज रेल एवं स्ट्रक्चरल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जनरल शिफ्ट ऑफिस के समीप नवनिर्मित डेरा ऑक्सीजन पॉइंट का शुभारंभ वी के द्विवेदी वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राइट्स ने फीता काटकर उद्घाटन किया।












