भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एण्ड रिसर्च के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा डेन्टल के फाइनल इयर के छात्र-छात्राओं को दुर्ग स्थित जल शोधन संयंत्र का दौरा करवाया गया। ज्ञात हो कि शैक्षिक कार्यक्रम के तहत आने वाले फील्ड विजिट के रूप में छात्र-छात्राओं ने यह जाना कि कैसे शुद्ध पानी सभी के घरों में पहुँचाया जाता है।












