भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में योगा से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएलएड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न आसनों को अपनी चित्रकारी में उकेरा। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विद्यार्थियों को दिए गए। इस प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ अर्चना झा एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीरा पांडे ने निभाई।












