भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में संचालित आरएसआर-रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसआर-आरसीईटी) को ‘मिशन अमृत सरोवर-जल धरोहर संरक्षण’ की एक परियोजना मिली है, जिसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा लॉन्च किया गया है। इस परियोजना के तहत संस्थान को ‘बापू सरोवर तालाब’ आवंटित किया गया है।












