एमजे कालेज में चेस खेल कर मनाया अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस
भिलाई। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर आज एमजे कालेज की आईक्यूएसी के तत्वावधान में क्रीड़ा विभाग द्वारा अंतर विभागीय शतरंज का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे के मार्गदर्शन में किया गया।












