रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में अगले सत्र से बीई-बीटेक की पढ़ाई हिन्दी में प्रारंभ हो जाएगी। प्रथम वर्ष के लिए पांच पुस्तकें तैयार कर ली गई हैं। इनमें इंजीनियरिंग ग्राफिक्स एंड डिजाइन, एप्लायड फिजिक्स, बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वर्कशाॅप मैन्युअल एंड प्रैक्टिसेस और एप्लायड केमिस्ट्री की पुस्तकों को हिंदी में तैयार किया है। कुछ किताबें अनूदित हैं तो कुछ नई लिखी गई हैं। हालांकि गाइड छापने वाले यहां भी बाजी मैरे बैठे हैं। इंजीनियरिंग के गाइड काफी समय से हिन्दी में उपलब्ध हैं।












