पांच पन्नों का इस्तीफा कौन लिखता है? अगर अब वाकई पार्टी से मन भर गया है तो दो टूक कह दो कि बस! अब बहुत हो गया. मैं जा रहा हूं. मैं पद और प्राथमिक सदस्यता, दोनों से इस्तीफा दे रहा हूं. यह कोई नौकरी तो है नहीं कि एक महीने की नोटिस देनी पड़ेगी अन्यथा एक महीने की पगार काट ली जाएगी. कुछ कंपनियों में यह भी शर्त होती है कि इस्तीफा देने के तत्काल बाद आप प्रतिद्वंद्वी कंपनी से नहीं जुड़ सकते. पर इसकी भी कोई परवाह नहीं करता. पांच पन्नों में तो सुसाइड नोट लिखा जाता है.












