भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में रूंगटा पब्लिक स्कूल के जूनियर एवं सीनियर कक्षाओं से नव निर्वाचित विद्यार्थी परिषद’ के सदस्यों का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। परिषद के चयन हेतु कठोर मापदंड निर्धारित किए गए। सुयोग्य चयनित पदाधिकारियों के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त कर उनके दायित्वों को पूरी क्षमता के साथ निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। समारोह की शुरुआत दीप्ति सिंह (प्राथमिक), शिल्पी गांगोली (माध्यमिक), शोभिक अधिकारी (उच्चतर माध्यमिक ) के स्वागत भाषण से हुई।












