दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला एवं मूर्तिकला विभाग द्वारा तीन दिवसीय माटी-शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 115 छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी। छात्राओं की सृजनशीलता को बढ़ावा देने मुख्य प्रशिक्षक राजेन्द्र सुनगरिया को आमंत्रित किया गया जो छग संस्कृति विभाग एवं यूनिसेक के साथ कार्य कर रहे हैं एवं शिल्प वर्ष संस्था के कलाकारों को मूर्ति शिल्प सिखा रहे हैं।












