भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा प्रेमचंद जयंती के शुभ अवसर पर कलम के सिपाही, क्रांतिकारी व समाज सुधारक प्रेमचंद जी से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय व अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से बंद दरवाजा लघु कथा दिखाई गई तथा उससे संबंधित प्रश्न पूछे गए 70ः से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को ही प्रमाण पत्र दिया गया।












