दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतर्राष्ट्रीय स्तर के वक्ता प्रोफेसर एस.बी. जोनालगड्डा, स्कूल आॅफ केमेस्ट्री एण्ड फिजिक्स यूनिवर्सिटी आॅफ क्वाजूलू , नटल, डरबन, साउथ अफ्रीका तथा प्रोफेसर के.वी.आर. चेरी रोवान यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. विषिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।












