दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (एचवाययू) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संचालित भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के अज्ञात नायक विषय पर केन्द्रित एक माह के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के अंतर्गत आज 65 प्रतिभागियों ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया. कोर्स समन्वयक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में दो पृथक-पृथक स्थानों टैगोर हाॅल एवं लाइब्रेरी हाॅल में आयोजित इस मौखिक पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के दौरान प्रतिभागियों ने देश के विभिन्न हिस्सों के अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर रोचक जानकारी दी।












