खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति कालेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी खपरी में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर ग्राम जेवरा सिरसा में बीएड के छात्रों द्वारा अपने अपने टीचिंग स्कूल में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने की. कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास प्रभारी सरिता ताम्रकार एवं गोद ग्राम प्रभारी चित्ररेखा रघुवंशी ने किया.












