रायपुर. डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल का एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट ACI हृदय रोगियों के लिए संजीवनी साबित हुआ है. हृदय के पीछे ट्यूमर, ट्रॉमैटिक काइलोथोरेक्स, टूटे हुए थोरेसिक डक्ट जैसी समस्याओं के साथ ही इनफीरियर वेना केवा कैंसर (Leiomyosarcoma)की सर्जरी राज्य में पहली और देश में 13वां केस था, जिसका सफल इलाज किया गया. इंस्टीट्यूट में अब तक 10 हजार से ज्यादा प्रोसीजर किये जा चुके हैं.












