भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानीय अतिथि के रूप में कल्पना अग्रवाल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिखली, वर्षा ठाकुर, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुनवानी, आलोक श्रीवास्तव, प्राचार्य, इंदु आईटी स्कूल, कुरूद रोड कोहका, रमेश नेताम, सरखेल सर, डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव एवं डाॅ. अर्चना झा उपस्थित रहे।












