भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेटों के द्वारा 37 सीजी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में पुनीत सागर अभियान 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है. अभियान के पहले दिन 28 सितंबर 2022 को शिवनाथ नदी के तट पर स्वच्छता अभियान का कार्य किया. नदी के आसपास की सफाई और वहां पर उपस्थित लोगों को जागरूक करने के लिए कचरा व गंदगी न फैलाने का संदेश दिया गया।












