दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर माह में प्रतियोगी परीक्षा पर केन्द्रित ‘हमर छत्तीसगढ़’ विषय पर एक माह का सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जायेगा. इस कोर्स के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित छत्तीसगढ़ प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाईन प्रदान की जायेगी. विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की डीसीडीसी, डाॅ. प्रीता लाल को इस कोर्स का समन्वयक बनाया गया है.












