भिलाई। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी पंडाल में बहुरंगी वेशभूषा में गुजराती गरबा गीतों की ताल -लय के साथ संगीत पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करते विद्यार्थियों ने लोगों का मन मोह लिया. अवसर था महाविद्यालय द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव का जिसमें सभी संकाय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी. परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा महाविद्यालय में यह महोत्सव खास अंदाज से मनाया गया. युवाओं के लिए अपनी संस्कृति से जुड़ने का यह सुनहरा अवसर था चारों और उल्लास व उत्सव का माहौल था.












