राजनांदगांव. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कानफ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई साथ ही सतर्कता जागरूकता एवं एकता की भाव हेतु आह्वान किया गया. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना पांडे सहित सहायक अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प लिया.












