दुर्ग. उच्च शिक्षाविभाग द्वारा विप्र महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला बास्केटबाॅल में दुर्ग सेक्टर ने फाईनल मैच जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया. दुर्ग सेक्टर ने अपने प्रथम मैच में बस्तर सेक्टर को 50-0 से परास्त किया तथा दूसरे मैच में सरगुजा सेक्टर को 56-21 से हराया. अंतिम मुकाबला दुर्ग सेक्टर और रायपुर सेक्टर के बीच हुआ. जिसमें दुर्ग सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुये रायपुर सेक्टर को 52-08 से पराजित कर दिया.












