भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्महाविद्यालयीन कुश्ती (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा, वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी अमरीक सिंह, मुख्य निर्णायक ललित साहू एवं डाॅ. डी.के. सोनी, चिन्हित महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मेन्द्र कुलदीप मंच पर आसीन थे. अतिथियों का स्वागत महा. की परंपरा अनुसार पौधे से किया गया.












