भिलाई. स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय के सूक्ष्म जीवविज्ञान विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए सूक्ष्म जीवविज्ञान साक्षरता मिशन के तहत नयी पहल करते हुए सूक्ष्म जीवविज्ञान के तकनीक एवं उपकरण प्रायोगिक साक्षरता कार्यक्रम शुरुआत की. इसी कड़ी में सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा-सिरसा के 9वीं से 12वीं के छात्रों ने एक दिवसीय विभागीय भ्रमण किया. विद्यार्थियों के साथ श्रीमती सपना सोनी व्याख्याता भौतिकी उपस्थित थी.












