MJ College International Men’s Day

MJ College Celebrates Men's Day

भिलाई. एमजे कालेज में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर प्राचार्यों सहित सभी पुरुष फैकल्टीज एवं स्टाफ का सम्मान किया गया. एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी पुरुष सदस्यों ने गीत गाए. एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डैनियल तमिल सेलवन ने तमिल भाषा में एक गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ श्रीलेखा ने सभी पुरुष सहकर्मियों को गुलाब का फूल देकर किया. अपने सारगर्भित उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पुरुष और स्त्री परस्पर पूरक हैं. इन्हें अलग कर किसी समाज की कल्पना नहीं की जा सकती. जब ये मिलकर आगे बढ़ते हैं, तभी समाज का सर्वांगीण विकास होता है, वह पुष्ट होता है. पुरुष दिवस पर हम परिवार और समाज में उनके योगदान का स्मरण करते हैं.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *