भिलाई. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेक्टर 7 भिलाई स्थित पीस ऑडिटोरियम में प्रातः राजयोग सत्र पश्चात् ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि “आज मनुष्य परमात्मा को भूलकर दलदल में फंसा हुआ है. यह संसार और विषय विकार मायारूपी दलदल है. मनुष्य इससे निकलने की जितनी कोशिश करता है, उतना ही फंसता जाता है. संसार मिथ्या नहीं है पर इस संसार में अनेक दलदल हैं जिनसे हमें बचना है. जिनमें हमें फसना नहीं है पर उपराम होकर के रहना है.












