भिलाई. जगदगुरू शंकराचार्य काॅलेज ऑफ एजूकेेशन में पालक संघ एसोसिएशन का गठन किया गया. इस बैठक की अध्यक्ष एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. व्ही. सुजाता ने शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, परीक्षा संबंधित विषय तथा आज के बैठक की मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा किया और अभिभावको की प्रतिपुष्टि हेतु सुझाव की अपील की. यह अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच में महाविद्यालय के गतिविधियों को साझा करने का एकमात्र सेतु है.












