राजनीतिक वाहवाही लूटने के लिए सरकारें शराब बंदी तो करती हैं पर इसके भयानक नतीजे हो सकते हैं. बिहार में शराब बंदी और सख्त कानूनों के बाद 72 लोगों की मौत केवल इसलिए हो गई कि तबियत बिगड़ने के बाद भी अस्पताल नहीं गए. उन्हें खतरा था कि पुलिस ने पकड़ लिया तो जुर्माना भी लगेगा और जेल भी हो सकती है. इनमें से अधिकांश की जान बचाई जा सकती थी. छत्तीसगढ़ सरकार इसीलिए शराब बंदी पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.












