दुर्गः भारती विश्वविद्यालय में मानवाधिकार दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय विश्वनाथ यादव पीजी स्वशासी काॅलेज, दुर्ग के समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. सपना शर्मा सारस्वत उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति से उसके रंग, रूप, भाषा, संस्कृति, प्रजाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता. आज जरूरत इस बात की है कि हम सह-अस्तित्व को स्वीकार करें. हमें चीजों को देखने का नजरिया बदलना होगा.












