राजनांदगांव. ग्राम सुरगी के किसानों की तकदीर अब बदलने वाली है. शासन की सौर सामुदायिक सिंचाई परियोजना उनके लिए वरदान बनकर आई है. छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई पंप स्थापित किये गये हैं. साथ ही साथ सिविल अधोसंरचना एवं पाईप लाईन विस्तार कर सिंचाई सुविधा दी जा रही है. इसके लिए ऐसे स्थानों को चुना जा रहा है जहां स्टाप डैम, बैराजों एवं पर्याप्त मात्रा में सरफेस वाटर उपलब्ध है.












