राजनांदगांव. महाविद्यालय की कॉमर्स एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका विषय नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट था. पूजा सोडा, असिस्टेंट प्रोफेसर, गवर्नमेंट एस डब्लू पुकेश्वर सिंह भदौरिया गवर्नमेंट कॉलेज, निकुम दुर्ग से अतिथि व्याख्याता के रूप में आमंत्रित हुई. उन्होंने बीकॉम बीबीए के छात्र छात्राओं को बैंक संबंधी आवश्यक जानकारी जैसे चेक, विनिमय विपत्र एवं डिमांड ड्राफ्ट के बारे में जानकारियां प्रदान की.












