दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित पीएचडी वायवा में कुलपति डॉ अरुणा पल्टा कोलकाता एयरपोर्ट से ऑनलाइन जुड़ीं. विज्ञान संकाय के प्रथम एवं रसायन शास्त्र विषय के लिए आयोजित इस वायवा में उन्होंने शोधार्थियों से प्रश्न भी पूछे. अवकाश पर होने के बावजूद शैक्षणिक कार्यों से कुलपति के जुड़ाव और प्रतिबद्धता की इस कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़े लोगों ने प्रशंसा की. कार्यक्रम में 100 से अधिक लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन उपस्थित थे.












